राष्ट्रपति भवन में सुरक्षाकर्मियों की बैरक में जवान ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में सुरक्षाकर्मियों की बैरक में सेना के एक जवान ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस को बुधवार तड़के चार बजे सूचना मिली। जवान की पहचान तेक बहादुर थापा के रूप में हुई है। उसने बैरक नम्बर सी में …

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में सुरक्षाकर्मियों की बैरक में सेना के एक जवान ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस को बुधवार तड़के चार बजे सूचना मिली। जवान की पहचान तेक बहादुर थापा के रूप में हुई है। उसने बैरक नम्बर सी में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और फिलहाल आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार