प्रयागराज : चंद्रशेखर आजाद पार्क में बम मिलने से मचा हड़कंप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। चंद्रशेखर आजाद पार्क में सोमवार को गेट नंबर 4 के बाहर बम मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम ने काफी देर चेकिंग की। जहां बम फर्जी निकला। सावधानी को देखते हुए संदिग्ध बम को पानी की बाल्टी में रखकर साथ ले गए। पता चला कि पत्थर के टुकड़े को बांधकर रखा गया था। सुरक्षा की दृष्टि से बम दस्ते और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। टीम ने परीक्षण के बाद बताया कि बम नहीं था।

यह भी पढ़ें : रायबरेली : डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत

संबंधित समाचार