पीलीभीत: एकता सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संकल्प, निकाला जुलूस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजित किया गया। इसके तहत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित किए। मौन जुलूस निकाला और संगोष्ठी हुई।

पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार सुबह शहर के गैस चौराहा स्थित शहीद दामोदरदास पार्क पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने भारत के उन वीर सपूतों को नमन किया जिन्होंने विभाजन विभीषिका झेली और स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राण न्योछावर किया। हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कार्यकर्ताओं ने मौन यात्रा शुरू की।

गैस चौराहा से स्टेशन रोड,थाना सुनगढ़ी, गांधी स्टेडियम, गौहनिया चौराहा से पीलीभीत बारात घर पहुंची, जहां संगोष्ठी की गई। विभाजन विभीषिका दिवस पर भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करके एकता सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राण न्योछावर करने वाले भारत के वीर सपूतों को याद किया गया।  इस मौके पर एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, राकेश गुप्ता ,बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद, नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, नगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, मरौरी ब्लाक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, जिला महामंत्री लेखराज भारती, मनोज मिश्रा, शिवनारायण शर्मा, संजीव शर्मा, जीतू सूर्या, रत्ना शुक्ला, साकेत सक्सेना, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा, दीपू कश्यप, विपिन त्यागी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: अगले साल होनी है शादी, युवती की मुसीबत बना शोहदा..जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार