पीलीभीत: अगले साल होनी है शादी, युवती की मुसीबत बना शोहदा..जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। गांव का ही एक मनचला युवती की मुसीबत का सबब बन गया। एक दिन जबरन अपने साथ फोटो खींच लिया और अब उसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। युवती की शादी तय हो चुकी है। दूसरी जगह शादी करने पर मारने की धमकी देता है। लड़का पक्ष को भी फोन कर धमका रहा है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।  

पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी का रिश्ता उधमसिंह नगर उत्तराखंड के एक युवक से तय हुआ है। शादी सात मार्च 2024 को होगी। गांव का ही रामकुमार काफी समय से छेड़छाड़ कर रहा है। एक बार डरा धमकाकर अपने साथ पीड़िता का फोटो भी खींच लिया था। इसी फोटो को लेकर लगातार धमका रहा था। फोटो वायरल करने की धमकी देकर छेड़छाड़ करता। अब धमकी दे रहा है कि दूसरी जगह शादी की तो पति और तुझे दोनों को मार दूंगा। लड़का पक्ष को भी फोन कर अनर्गल बातें की और डराया धमकाया।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: दोस्त को घर छोड़ने जा रहे बाइक सवार सांड से टकराए, एक की मौत..जानिए पूरा मामला

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा