यूपी: अखिलेश यादव ने की अपील, ‘आज रात 9 बजे 9 मिनट के लिए बत्ती बुझाएं, मशाल जलाएं’
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने लोगों से सरकार के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि आइए युवाओं व उनके परिवार की बेरोज़गारी-बेकारी के इस अंधेरे में हम आज रात 9 बजे, 9 मिनट …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने लोगों से सरकार के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि आइए युवाओं व उनके परिवार की बेरोज़गारी-बेकारी के इस अंधेरे में हम आज रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए बत्तियां बुझाकर क्रांति की मशाल जलाएं, उनकी आवाज़ में आवाज़ मिलाएं!
अखिलेश ने अपने ट्वीट में एक शायरी भी लिखी है-
“मुट्ठियां जब बंध जाती है नौजवानों की,
नींद उड़ जाती है ‘जुल्मी हुक्मरानों’ की”
मुट्ठियां जब बंध जाती हैं नौजवानों की
नींद उड़ जाती है ‘ज़ुल्मी हुक्मरानों’ कीआइए युवाओं व उनके परिवार की बेरोज़गारी-बेकारी के इस अंधेरे में हम आज रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए बत्तियां बुझाकर क्रांति की मशाल जलाएं, उनकी आवाज़ में आवाज़ मिलाएं!#9Baje9Minute#9बजे9मिनट#NoMoreBJP
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 9, 2020
