रामपुर: तेज रफ्तार बाइक ने युवती को मारी टक्कर, मौत
रामपुर/सैफनी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी पूजा रविवार देर रात साइकिल से कहीं जा रही थी। इस दौरान युवती को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार खुद भी सामने से ही एक मारुति वैन गाड़ी से टकरा गया। वहीं हादसे में घायल युवती को परिजन इलाज के लिए शाहबाद सीएचसी लेकर गए।
डॉक्टरों ने युवती की हालत गंभीर बताई जिस पर परिजन उसे मुरादाबाद अस्पताल लेकर जा रहे थे कि इस दौरान युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। बिना कार्रवाई के ही शव को अपने घर ले गए।
ये भी पढ़ें- रामपुर: केमरी में युवक ने फोन करके युवती का तुड़वाया रिश्ता, दिसंबर माह में होने वाली थी शादी
