लखनऊ: भाइयों की मौत से क्षुब्ध युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पांच माह पूर्व बड़े भाई और दो माह पूर्व छोटे भाई की हो गई थी मौत, वृद्ध मां के साथ सब्जी दुकान लगाकर कर रहा था जीवन यापन

लखनऊ, अमृत विचार। पारा थानांतर्गत सोनिया नगर में भाइयों की मौत से क्षुब्ध युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक सूरज कश्यप (28) पारा के ही देवपुर मोड़ पर सब्जी की दुकान लगाता था। पारा प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि पांच माह पूर्व सूरज के बड़े भाई की बीमारी से मौत हो गई थी।

वहीं दो माह पूर्व छोटे भाई की भी सड़क दुर्घना में जान चली गई थी। दोनों भाइयों की मौत के बाद से सूरज काफी परेशान रह रहा था। वह अपनी बुजुर्ग मां रेख के साथ सब्जी की दुकान लगाकर जीवन यापन कर रहा था। रेखा ने बताया कि रविवार रात को सब्जी की दुकान पर थी। बेटा सूरज घर पर था।

रात करीब 11 बजे वह दुकान बढ़ाकर घर पहुंचीं तो सूरज कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका हुआ था। चीख-पुकार सुनकर जुटे आसपास के लोग आनन-फानन में उसे फंदे से उताकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पड़ोसियों के अनुसार रविवार शाम को सूरज शराब के नशे में अपने भाई से मिलने जाने की बात कह रहा था। देर रात उसने फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: स्कूटी दिलाने से पिता ने किया इनकार तो गोमती में कूद कर दी जान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित