Chitrakoot News: खेल के दौरान कैदी की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, पॉक्सो एक्ट का था आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में खेल के दौरान तबियत बिगड़ने से कैदी की मौत।

चित्रकूट में खेल के दौरान तबियत बिगड़ने से कैदी की मौत हो गई। आरोपी पॉक्सो एक्ट में बंद था।

चित्रकूट, अमृत विचार। पॉक्सो एक्ट में जिला जेल में बंद कैदी की अचानक तबियत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर के इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया।

जेल अधीक्षक शशांक कुमार ने बताया कि मार्च में तीन जिलों से कुछ कैदी यहां भेजे गए थे। इनमें बांदा जेल से भेजा गया नरैनी तहसील के एक गांव निवासी 42 वर्षीय युवक भी था। अमृत महोत्सव के दौरान 14 अगस्त को जिला जेल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इनमें यह भी भाग ले रहा था।

बताया कि इसी दौरान इसके सीने में तेज दर्द उठा तो उसे तुरंत जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत न सुधरने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी  मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि कैदी के परिजनों को सूचना भेज दी गई। प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है, जिससे मामला साफ हो सकेगा।

संबंधित समाचार