Kanpur Dehat Suicide: किशोर समेत तीन ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर देहात में तीन लोगों ने फांसी लगाकर दी जान।
कानपुर देहात में किशोर समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
कानपुर देहात, अमृत विचार। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में एक किशोर व दो युवको ने फंदा लगाकर जान दे दी जिससे परिजनो में कोहराम मच गया सूचना पर पहुची पुलिस ने प्राथिमिक छानबीन के बाद शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
घटना-1
गृह कलह में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
रूरा थाना क्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा निवासी उमेंद्र कुमार(28) पिता व भाई की मौत के बाद नशे का आदी हो गया था। इसके चलते उसका अक्सर घर में विवाद होता रहता था। सोमवार की शाम को नशे में घर में विवाद के बाद वह खेत में स्थित नलकूप पर सोने के लिए गया था। मंगलवार की सुबह उसका शव अजीत यादव के बाग में आम के पेड़ पर गमछे के सहारे लटकता मिला जिससे घर में कोहराम मच गया। उसके भाई सुनील कुमार वा भाभी सरोज कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर इंस्पेक्टर रूरा समर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे तथा परिजनों से पूछताछ व छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में नशेबाजी व गृह कलह में घटना होने की बात सामने आई है।
घटना-2
नीम के पेड़ में लटका मिला युवक का शव
रूरा थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी मानस शुक्ला(18)शराब पीने का आदी था। सोमवार शाम को शराब पीकर गांव में झगड़ा करने की जानकारी पर परिजन उसको वहां से पकड़ कर घर लाए उसके बाद शराब पीने पर कड़ी फटकार लगाई। थोड़ी देर बाद वह चुपचाप घर से निकल गया था। तलाश के बाद पिता सतीश चन्द्र शुक्ला ने पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी थी। इसके बाद गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। मंगलवार शाम को उसका शव अनिल सिंह के बाग में नीम के पेड़ से लटका मिला। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। उसकी मां मंजू बेटे की मौत से बेहाल हो गई। जबकि बहन पूनम व भाई ऋत्विक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने व फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। इंस्पेक्टर रूरा ने बताया कि पूछतांछ में परिजनों की डंाट से क्षुब्ध होकर युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मामले में छानबीन के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
घटना-3
युवक ने घर मे फंदा लगाकर की आत्महत्या
डेरापुर थाना क्षेत्र के महोई गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह(25) प्राइवेट कंपनी हरियाणा में काम करता था। मंगलवार को उसने संदिग्ध हालात में घर में फंदा लगाकार जान दे दी जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां भूरी देवी बदहवास हो गईं। जबकि भाई हर गोविंद व अरविंद का रो -रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर डेरापुर थाने से एसआई केशव देव मौके पर पहुंचे तथा प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि प्राथमिक छानबीन में प्रेम प्रसंग में घटना होने की बात सामने आई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।
