Etawah News: शिक्षामित्र ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, पत्नी से तंग आकर उठाया कदम, जेब से मिला सुसाइड नोट
इटावा में पत्नी से तंग आकर शिक्षामित्र ने आत्महत्या की।
इटावा में पत्नी से तंग आकर शिक्षामित्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शिक्षामित्र मैनपुरी जिले में तैनात था।
इटावा, अमृत विचार। दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर ग्राम रतनगढ़ के समीप एक शिक्षामित्र ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पत्नी से परेशान होकर यह कदन उठाने का जिक्र किया है।
ग्राम मनोना तहसील करहल जिला मैनपुरी के रहने वाले सेवानिवृत एडीओ कृषि कृष्ण मुरारी यादव ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। बताया कि उनका पुत्र राजेंद्र यादव 35 वर्ष प्राथमिक विद्यालय मनोना मैनपुरी में शिक्षा मित्र के पद पर काम करता था। बुधवार को सुबह सात बजे वह घर ये यह कहकर निकला कि जसवंतनगर में दूसरी पत्नी के पास मकान पर जा रहा है। दोनों में आपस में आए दिन उससे लड़ाई झगड़े होते रहते थे।
उन्होंने बताया कि उसकी पहली पत्नी से उसका मुकदमा चल रहा था जो न्यायालय में विचाराधीन है। मौके पर पहुँचे निरीक्षक मुकेश सोलंकी ने बताया कि जेब से सुसाइड नोट मिला है। उसमें आत्महत्या करने के बारे में लिखा हुआ है। बाकी जाँच की जा रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
