लखनऊ में गाय के बछड़े को नाले में फेंका, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की हो रही तलाश
लखनऊ, अमृत विचार। बेजुबानों पर अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला राजधानी के ठाकुरगंज इलाके से सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक शख्स ने जिसका नाम मथुरा यादव बताया जा रहा है ने गाय के बछड़े को उठाकर नाले में फेंक दिया। इसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया जो अब वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी को तलाश रही है। वीडियो की जानकारी होने पर आसपास के लोगों में भारी आक्रोश है। ठाकुरगंज पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।
ये भी पढ़ें -Ghosi By election : सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आज अंतिम दिन करेंगे नामांकन
