बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली अमृत विचार। अलीगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। जिसके बाद से मृतका का पति फरार है। वहीं इसकी जानकारी पर ससुराल पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के मुताबिक, अलीगंज थाना क्षेत्र के गुजराई गांव निवासी सोमपाल ने 2017 में अपनी 25 वर्षीय बेटी बबली का विवाह आंवला थाना के रामनगर गांव निवासी भूरे से किया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद से दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होने लगा। बताया जा रहा है कि इस बीच दोनों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति भूरे ने बबली के पिता को फोन करके कहा कि वे अपनी बेटी को बुलाकर ले जाएं, नहीं तो वह उसकी हत्या कर देगा। 

वहीं आज विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, फोन में इसकी जानकारी मिलने पर जब मायके वाले सुसराल पहुंचे तो पति भूरे फरार था। जिस पर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: कल शहर में पौने तीन घंटे रहेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

संबंधित समाचार