Bahraich News : छुट्टा मवेशियों से निजात के लिए ब्लॉक का घेराव, पुलिस से झड़प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हुजूरपुर/ बहराइच, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने गुरुवार को छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने की मांग को लेकर ब्लॉक कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। सभी मवेशी लेकर ब्लॉक परिसर में पहुंच गए। इससे अफरा तफरी मच गई। पुलिस से झड़प भी हुई।

हुजूरपुर विकासखंड के विभिन्न गांव में छुट्टा मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसको लेकर किसान काफी परेशान हैं। कई बार सूचना देने के बाद भी ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी छुट्टा मवेशियों को पकड़ कर गोशाला नहीं भेज रहे हैं। इससे किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

छुट्टा मवेशियों से परेशान किसान गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सभी ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद छुट्टा मवेशियों को लेकर सभी ब्लॉक में घुस गए। इस पर पुलिस ने विरोध किया। पुलिस और किसान नेताओं में झड़प भी हुई। किसान नेता मवेशियों को लेकर ब्लॉक में घुस गए। इससे अफरा तफरी मच गई। सभी मवेशियों को क्षेत्र के गोशाला में ले जाने की मांग करने लगे। पुलिस और अधिकारियों के आश्वासन के बाद सभी माने। इसके बाद मवेशियों को ब्लॉक से बाहर निकाला गया। इस दौरान काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या में रूट डायवर्जन ने बढ़ाई नौकरी-पेशा लोगों की मुसीबतें, रोज लग रहा जाम

संबंधित समाचार