लखनऊ: प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, 9 महीने से साथ रह रहे प्रेमी ने घटना को दिया अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप प्रेमी पर लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों करीब 9 महीने से एक साथ लिव इन में रह रहे थे। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये हुई थी।

दरअसल, राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित क्रिस्टल अपार्टमेंट में बीती रात एक युवती के हत्या कर दी गई। हत्या का खुलासा तब हुआ जब युवती के माता- पिता उसके फ्लैट पर पहुंचे। बेटी का शव देखकर  उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपित प्रेमी ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस की मानें तो ऋषभ प्रतापगढ़ का रहने वाला है। उसकी रिया से जानपहचान सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। बताया जा रहा है कि रिया का तलाक हो चुका है और उसके एक बेटी भी है। इस बात की जानकारी पहले ऋषभ को नहीं थी, जानकारी होने के बाद से ही ऋषभ और रिया में विवाद होने लगा। गुरुवार रात विवाद इतना बढ़ा की ऋषभ ने रिया की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद फ्लैट बंद कर भाग निकला। हत्या की एक वजह ऋषभ का रिया पर शक करना भी बताया जा रहा है।

लोगों ने नहीं सुनी गोली की आवाज

फ्लैट में हुये झगड़े और उसके बाद गोली चलने की आवाज पड़ोसियों ने नहीं सुनी। आसपास फ्लैट में रहने वाले लोगों को ऋषभ और रिया के फ्लैट से टीबी चलने की आवाज तो आ रही थी, लेकिन गोली चलने की आवाज नहीं आई।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : चेहरे पर मुस्कान लाने वाले प्रो. टिक्कू अब राजनीति के मैदान में कर सकते हैं विरोधियों के दांत खट्टे

संबंधित समाचार