Fatehpur में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- 30 करोड़ में कहीं छिपाकर तो नहीं लगा दिए टमाटर के पौधे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना।

फतेहपुर में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन का भाजपा पर विरोध करने का आरोप लगाया।

फतेहपुर, अमृत विचार। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने शुक्रवार भाजपा पर बड़ा हमला बोला। कहा कि यह सरकार झूठ बोलती है। आंकड़े पेश करके देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास करती चली आ रही है। 30 करोड़ पौधे लगाए जाने का सच कहीं पर भी दिखाई नहीं दे रहा है।

कहीं ऐसा तो नहीं इस सरकार ने टमाटर के पौधे छिपाकर लगा दिए हैं, जो दिखाई नहीं दे रहे हैं क्यों उसे महंगे टमाटर का मोल पता है। जंग ए आजादी के नाम पर सत्तारूढ़ दल पर बरसते हुए कहा कि भाजपा के सहयोगी ने ही इस आंदोलन का विरोध किया था। ऐसी सरकार आज राष्ट्रभक्त होने का दम भर रही है।

शहर के मुस्लिम इंटर कालेज में दो दिनी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ झूठ बोलती है। बेरोजगारी दूर करने की बात हो या फिर किसान की आय दोगुनी करने की। सच तो यह है कि किसान सम्मान निधि बांटकर किसान को और कमजोर करने का काम इस सरकार ने किया है।

भाजपा के आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राष्ट्रप्रेमी होने की दुहाई देने वाले भाजपा के ही लोग, अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन में साथ नहीं थे। सच्चाई यही है कि इस पार्टी ने महात्मा गांधी के आंदोलन में सहयोग नहीं दिया है भारत छोड़ों नारा के नाम पर रईसों को यह आजादी जरूर दी जा रही है। जिससे वह बैंकों की पूंजी लेकर देश छोडते नजर आ रहे हैं।

काला धन वापस लाने की बात करने वाले देश के प्रधानमंत्री का दोहरा चरित्र जनता जान चुकी है। उसे पता है कि रुपया काला सफेद नहीं होता है बल्कि लेन देन इस दायरे में आता है। उन्होंने नोट बंदी को सबसे खराब दौर करार देते हुए दो हजार के नोट को लेकर सरकार की चुटकी ली। कार्यकर्ताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अभी समय है। यह नोट बैंक में जमा कर दें वरना आप समझदार हैं।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह पार्टी  सरासर झूठ बोलती है। लाल किले से कही बात भी धोखा है। जनता को लगा था कि यह सरकार सोना देने जा रही है। कब्रिस्तान व श्मशान के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा , बिल के नाम पर बिजली का झटका दे रही है। सड़कों पर चलना दूभर है।

गड्ढे में सड़क है और गड्ढों में जलभराव। उन्होंने दावे से कहा कि वर्ष 2024 के चुनाव में सपा जीत हासिल करके इस जिले को आदर्श जिला बनाने का काम करेगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले दीवारजीवी हैं। जिनका काम भाई को भाई से लड़ाना है। 

संबंधित समाचार