बहराइच: बायोमेट्रिक हाजिरी के विरोध में शिक्षकों का धरना, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
बहराइच, अमृत विचार। किसान डिग्री कॉलेज के शिक्षकों ने बायोमेट्रिक के विरोध में काली पट्टी बांध कर धरना दिया। सभी ने महाविद्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया। किसान पीजी कॉलेज में बायोमेट्रिक हाजिरी के विरोध में आंदोलन करते शिक्षक। उच्च शिक्षकों के प्रदेश संगठन फुपुक्टा के आह्वान पर शुक्रवार को महाविद्यालय में नियमित शिक्षकों के संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन शुरू कर दिया है।
इन मांगों में विशेष तौर पर छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध प्रमुख मुद्दे में शामिल है। इसके तहत सभी शिक्षक 16 अगस्त से 21 अगस्त तक काली पट्टी बांध का शिक्षण कार्य करेंगे। इन्ही मुद्दों को लेकर 22 अगस्त को प्रदेश स्तर पर हर विश्वविद्यालय संघ अपने-अपने विश्वविद्यालयों पर धरना देगा।
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ विश्वविद्यालय स्तर पर धरना देगा। किसान पीजी कॉलेज शिक्षक संघ के इस विरोध प्रदर्शन में डॉक्टर किसुनवीर, डाॅ सूर्यभान रावत, डॉ तबरेज अनीस, डॉ अनिल अवस्थी, डॉ मोहम्मद उस्मान,डाॅ श्रेयात, डॉ जेपी तिवारी डॉक्टर ओपी सोनी, डॉक्टर यूपी सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव का दावा- रायबरेली से लड़ेगा इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी
