बहराइच: हरियाली तीज पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन, स्नेहा को प्रथम तो ज्योति मिला द्वितीय स्थान
बहराइच, अमृत विचार। शहर के बालिका विहान विद्यालय में शनिवार को हरियाली तीज के अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मेंहदी प्रतियोगिता में छात्रा स्नेहा प्रथम, ज्योति द्वितीय और काजल पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। शहर के हुजूरपुर रोड पर समाजशास्त्र विभाग द्वारा संचालित विहान आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को हरियाली तीज के अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में महिलाओं और छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की वार्डन प्रिया प्रसाद ने बताया कि सभी बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए ज्योमेट्री बॉक्स, लंच बॉक्स, छात्रों को फल व कॉपियां वितरित की गई।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सचिव रितेश रस्तोगी, महिला संयोजिका रेनू गोयल, सहसंयोजक आधारित अग्रवाल, मेंबर सरोज गोयल, नीलू गुप्ता, महिला संयोजिका संध्या गोयल, विद्यालय की श्रद्धा रैकवार, रूमान देवी, प्रियंका श्रीवास्तव, भूरत्न प्रभा, अंकित मौजूद रहे।
