महाराष्ट्र : उद्योगपति रतन टाटा को किया गया उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित
मुंबई। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को शनिवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्थापित प्रथम उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने ‘टाटा संस’ के 85 वर्षीय मानद चेयरमैन को यह पुरस्कार दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित उनके आवास पर प्रदान किया।
याप्रसंगी #रतन_टाटा यांचे शाल पुष्पगुच्छ, उद्योगरत्न पुरस्कारानचे सन्मानचिन्ह तसेच २५ लाख रुपयांचा धनादेश आणि खास तयार करण्यात आलेले रतन टाटा यांचे पोट्रेट त्यांना सन्मानपूर्वक प्रदान केले. उद्योग विभागाचे प्रधान सचिव हर्षदीप कांबळे यांनी यावेळी टाटा यांना देण्यात आलेल्या… https://t.co/aYTV76IV39 pic.twitter.com/Pgk0ie5qUw
— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) August 19, 2023
पुरस्कार में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) की ओर से एक शॉल, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह शामिल था।
बाद में पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि टाटा को उद्योग रत्न के रूप में सम्मानित करने से पुरस्कार की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने कहा, सभी क्षेत्रों में टाटा समूह का गहन योगदान है। टाटा का मतलब भरोसा है। टाटा समूह छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में कारोबार करता है।
यह भी पढ़ें- 'अगले कुछ हफ्तों में होगा महाराष्ट्र सरकार में बड़ा फेरबदल', वडेट्टीवार का दावा
