Unnao News: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 21 बाइकें व एक कार बरामद, लखनऊ, कानपुर समेत जिलों में करते वारदात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता।

उन्नाव में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने चोरी की 21 बाइकें व एक कार के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्नाव, अमृत विचार। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देश पर जिले में चल रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में दही थाना पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने शनिवार को वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की एक कार व 21 बाइकें बरामद की हैं।

पुलिस लाइन सभागार में एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि दही पुलिस शनिवार को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर पुरवा मोड़ से एक बाइक पर सवार अंकित पुत्र स्वण् प्रताप नरायण वर्मा निवासी गांव बंथर थाना अचलगंज व रंजीत उर्फ घसीटे पुत्र स्वण् सुरेश निवासी दयालखेडा कोतवाली सदर और एक कार पर सवार पूरन पुत्र स्वण् पीताम्बर निवासी गांव सलारीखेड़ा कोतवाली बांगरमऊ को वाहनों समेत पकड़ा गया।

पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि वे वाहनों को बेचने के लिये लखनऊ जा रहे थे। उनकी निशानदेही पर 20 अन्य बाइकें पुरवा मोड़ स्थित पावर हाउस के आगे बबूल के जंगल से बरामद की गईं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। बताया कि पकडे गये चोरों ने लखनऊ, कानपुर व उन्नाव से कई बाइकें चोरी की हैं। जिनके संबंध में लखनऊ, कानपुर व उन्नाव के कई थानों में मामले पहले से भी दर्ज हैं।

संबंधित समाचार