राजस्थान सरकार ने आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश को दी 15 करोड़ रुपये की सहायता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार के कहा कि राज्य में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते आई आपदा से निपटने के लिए राजस्थान ने 15 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी है। इससे पहले, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल के लिए 11 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद की घोषणा की थी। यहां जारी एक बयान में सुक्खू ने सहायता मुहैया करने के लिए हिमाचल के लोगों की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों की मदद में यह राशि बहुत काम आएगी। सुक्खू ने विभिन्न संगठनों और जनता से राज्य आपदा राहत कोष में उदारता से दान देने की अपील की, ताकि प्रभावित लोगों को पर्याप्त मदद दी जा सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से राज्य को करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार बड़े पैमाने पर राहत और पुनर्वास कार्य कर रही है और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

ये भी पढे़ं- भाजपा बेवजह केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री को परेशान कर रही है: कांग्रेस

 

संबंधित समाचार