बरेली: फजीहत के बाद किला से हटाए गए जेई सुल्तान आलम
बरेली, अमृत विचार। किला बिजलीघर पर अधीक्षण अभियंता ने तीन जेई की नियम विरुद्ध तैनाती कर दी थी। इस मामले को अमृत विचार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद फजीहत होने पर अधीक्षण अभियंता ने जेई सुल्तान आलम को किला बिजलीघर से हटाकर कुतुबखाना भेज दिया है।
होली चौक जाटवपुरा के रहने वाले सत्यपाल सिंह ने सदर तहसील में शिकायत करते हुए बताया था कि किला बिजली घर पर स्वीकृति से ज्यादा जेई की तैनाती की गई है। दस साल से बिजली घर पर जेई सुनील पटेल की तैनाती थी लेकिन उनका तबादला दूसरी जगह कर दिया गया है। अब बिजली घर पर गोविंद चौहान और गयादीन कार्यरत हैं। आरोप था कि अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने नियम के विपरीत जाकर अपने कार्यालय में तैनात जेई सुल्तान आलम को वहां तैनात कर दिया था।
सुल्तान आलम को कोई नियमित क्षेत्र भी नहीं दिया गया है, जबकि वह क्षेत्र में बिजली चोरी के मामलों पर नजर रखते थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेई ने काम के लिए प्राइवेट लोगों को लगा रखा है। सुल्तान आलम पर वसूली के आरोप भी लगाए गए थे। इसके बाद अब जेई सुल्तान आलम से किला से हटाकर कुतुबखाना बिजली घर पर तैनात कर दिया गया है।
ये भी पढे़ं- बरेली: बिना पीओएस मशीन खाद बेचने पर दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त
