सीएम योगी से मिले साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने आज शनिवार की शाम को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। इतना ही अभिनेता रजनीकांत ने आवास पर पहुंचकर सबसे पहले सीएम योगी का पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। सीएम योगी ने रजनीकांत का पुस्तक देकर स्वागत किया और उन्हें कुछ गिफ्ट भी दिए।  

जानकारी के मुताबिक, मुख्मयंत्री योगी अभिनेता रजनीकांत के साथ फिल्म ‘जेलर’ देखेंगे। इससे पहले यूपी सरकार की कैबिनेट ने फिल्म ‘Jailor’ देखी। बता दें कि फिल्म ‘Jailor’ 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म जेलर को दर्शकों का जमकर प्यार मिल रहा है। 

बता दें कि अभिनेता रजनीकांत शुक्रवार की शाम लखनऊ पहुंचे थे। लखनऊ पहुंचने के बाद मीडिया ने जब उनसे पूछा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है तो उन्होंने कहा कि बस भगवान की कृपा है। रजनीकांत रविवार को योध्या जाएंगे। वह अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर को भी देखने का कार्यक्रम है। राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अगले साल 21 से 23 जनवरी के बीच राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।  

यह भी पढ़ें:-यादव समाज का अहित चाहती है सपा: बोले पूर्व विधायक शिवप्रसाद- ‘सैफई परिवार’ ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया

संबंधित समाचार