बरेली: MJPRU ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की तिथि बढ़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-24 में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी है। महाविद्यालय अब प्रथम चरण के तहत पंजीकृत छात्रों के मेरिट जारी कर 21 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। वहीं दूसरे चरण में प्रवेश के लिए 11 अगस्त से पंजीकरण हो रहे हैं और पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 अगस्त है। इसके बाद कॉलेजों को रिक्त सीटों पर मेरिट जारी कर 30 अगस्त तक प्रवेश लेने होंगे।

कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने इस संबंध में सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं। कुलसचिव के मुताबिक विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर ऑनलाइन प्रवेश की तिथि 21 अगस्त तक विस्तारित कर दी गई है। इसके तहत प्रथम चरण के प्रवेश ही होंगे।

बरेली कॉलेज-ईडब्ल्यूएस के प्रवेश 21 तक
बरेली कॉलेज ने ईडब्ल्यूएस मेरिट में शामिल छात्रों के प्रवेश की तिथि तीन दिन बढ़ा दी है। अब छात्र 21 अगस्त तक शाम 5 बजे तक ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे। इसके बाद ईडब्लयूएस की दूसरी मेरिट जारी की जाएगी। वहीं बरेली कॉलेज में पांचवी मेरिट में शामिल छात्रों के प्रवेश शुरू हो गए हैं। अब बीए, बीएससी जीव विज्ञान और बीकॉम में कुछ ही सीटें रिक्त रह गई हैं। सबसे कम बीएससी जीव विज्ञान में सीटें रह गई हैं।

एमए दर्शनशास्त्र और पीजी डिप्लोमा योग विज्ञान में रिकार्ड प्रवेश
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एमए दर्शनशास्त्र और पीजी डिप्लोमा योग विज्ञान में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि 25 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। विभागाध्यक्ष प्रो. एके सिंह ने बताया कि अब तक 40 सीटों के सापेक्ष दर्शनशास्त्र में 35 और योग के डिप्लोमा मं 38 प्रवेश हो गए हैं, जबकि पिछले वर्ष एमए दर्शनशास्त्र में 12 और योगा में सिर्फ 20 प्रवेश हुए थे।

ये भी पढे़ं- बरेली: इसी महीने 798 स्कूलों में शुरू होगा माता उन्मुखीकरण अभियान

 

 

संबंधित समाचार