लखनऊ : CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के कई जिलों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं से सीएम योगी को अवगत कराया। सीएम योगी ने खुद एक-एक कर सभी के पास जाकर उनकी समस्याओं के प्रार्थनापत्र लिए और निस्तारण का भरोसा दिलाया।

बताते चलें कि सीएम योगी गोरखपुर और लखनऊ दोनों ही जगह समय-समय पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। जिसमें वो जनता की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हैं।      

ये भी पढ़ें -लखनऊ : हजरतगंज में नो पार्किंग से गाड़ी उठाने पर युवक का हंगामा, कर्मचारियों से बोला - भिजवा दूंगा जेल

संबंधित समाचार