महराजगंज में चार चोर गिरफ्तार, सात वाहन बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कोतवाली पुलिस, एसओजी एवं स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

इनके कब्जे से विभिन्न जिलों से चुराई गई सात बाइक एवं दो देसी तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। पकड़े गए शातिर अपराधी वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की फिराक में थे कि तभी इन्हें पुलिस टीम ने धर दबोचा। इनके खिलाफ विभिन्न जनपदों में कई गंभीर धाराओं में पहले से अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पूछताछ में इन सभी ने बताया कि यह लोग गोरखपुर मंडल के जिलों से वाहन चोरी कर नेपाल में ले जाकर बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि चोरों का गैंग अभी तक लगभग 800 वाहनों को नेपाल में ले जाकर बेच चुके हैं। इनसे पूछताछ में गैंग के कई सदस्यों का नाम सामने आया है जिनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: 30 फीसदी फाल्ट और 40 फीसदी बढ़ी ट्रांसफार्मर खराबी, भीषण गर्मी में बिलबिला रहे हैं लोग

संबंधित समाचार