साइनोसाइटिस से हैं परेशान?, अपनी डाइट में करें इन चीजों को शामिल मिलेगा आराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साइनोसाइटिस की समस्या आज कल आम हो गई है। इसमें किसी व्यक्ति की नाक की हड्डी अचानक से बढ़ने लगती है। जिस की वजह से सर्दी, जुकाम और नाक बहने जैसी दिक्कतें होती है।

वहीं कई बार मौसम बदलने के कारण भी ऐसी दिक्कतें सामने आ सकती है। ऐसे में व्यक्ति को ठंडी चीजों से परहेज करना पड़ता है। साइनस की दिक्कत कई  बार खुद ही खत्म हो जाती है।

1- लहसुन का इस्तेमाल
अगर आप साइनोसाइटिस से परेशान है, तो लहसुन का इस्तेमाल आप के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। लहसुन में एलिसिन होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो साइनोसाइटिस में आराम देते है।

2- अदरक का इस्तेमाल
साइनोसाइटिस में सांस लेने में दिक्कत होती है वहीं अदरक आपको सांस लेने में मदद करता है। वहीं शहद और अदरक का सेवन करने से आप को बेहद फायदा मिल सकता है।  इन दोनों के सेवन से आपकी नाक और गले के रास्ते खुलने लगते हैं।