Mahoba News: महिला चीफ फार्मासिस्ट के साथ फार्मासिस्ट ने किया अभद्र व्यवहार, सीएमओ ने जांच का दिया आश्वासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में महिला चीफ फार्मासिस्ट के साथ फार्मासिस्ट ने किया अभद्र व्यवहार।

महोबा में महिला चीफ फार्मासिस्ट के साथ फार्मासिस्ट ने अभद्र व्यवहार किया। सीएमएस से शिकायत कर महिला फार्मासिस्ट ने न्याय की गुहार लगाई।

महोबा, अमृत विचार। जिला अस्पताल की महिला चीफ फार्मासिस्ट के साथ जिला अस्पताल के ही औषधि भंडार कक्ष में तैनात फार्मासिस्ट द्वारा गाली गलौज किए जाने से जिला अस्पताल एक बार चर्चा में आ गया है। महिला फार्मासिस्ट ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मुख्य चिकिसा अधीक्षक द्वारा दोनो फार्मासिस्टों से बातचीत कर आपसी समझौते कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।  
जिला अस्पताल महोबा आए दिन सुर्खियों मे छाया रहता है, कभी डाक्टरों द्वारा मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने तो कभी स्टाफ द्वारा आपसी टकराव के चलते गाली गलौज किए जाने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका असर पड़ता है, जिसका खामियाजा यहां आने वाले मरीजों को भी भुगतना पड़ता है।

जिला अस्पताल चीफ फार्मासिस्ट पद पर तैनान सरला कश्यप ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि जिला अस्पताल के भंडार कक्ष में तैनात फार्मासिस्ट रामकिशोर विश्वकर्मा ने अस्पताल परिसर स्थित आवास में कूलर का पानी बंद हो जाने की छोटी सी बात को लेकर उनके साथ गाली गलौज कर अभद्र व्यवहार किया।

शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि फार्मासिस्ट ब्लड बैंक में तैनात है, लेकिन पहुंच के चलते उसकी तैनाती औषधि भंडार कक्ष में कर दी गई है, जिसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की गई, लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला फार्मासिस्ट ने अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार की सीएमएस से शिकायत करते हुए चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह उच्चाधिकारियों से शिकायत कर इंसाफ दिलाए जाने की मांग की जाएगी।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि महिला चीफ फार्मासिस्ट सरला कश्यप द्वारा अभद्रता के आरोप फार्मासिस्ट रामकिशोर विश्वकर्मा पर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल का स्टाफ एक परिवार है और इस तरह की बाते परिवारों में होती रहती है, इसलिए दोनो पक्षों को बुलाकर समझाया जा रहा है और अगर आपसी समझौता हो जाता है तो मामले को खत्म कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार