Banda News: मवेशियों को पानी पिलाने नदी गया किशोर डूबा, गोताखोर कर रहे तलाश, पैर फिसलने से हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में किशोर नदी में डूब गया।

बांदा में मवेशियों को पानी पिलाने नदी गया किशोर पैर फिसल जाने से गहरे पानी में समा गया। पानी अधिक होने के कारण वह लापता हो गया। गोताखोर किशोर की तलाश कर रहे।

बांदा, अमृत विचार। मवेशियों को पानी पिलाने नदी गया किशोर पैर फिसल जाने से गहरे पानी में समा गया। पानी अधिक होने के कारण वह लापता हो गया। आसपास के लोगों ने उसको खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से उसकी तलाश कराई। लेकिन कुछ पता नहीं चला।

कालिंजर थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव निवासी सलीम (13) पुत्र कयूम रविवार की सुबह रंज नदी मवेशियों को पानी पिलाने गया था। इसी बीच पैर फिसल जाने से वह पानी में गिर गया। तेज बहाव होने के कारण वह पानी में समा गया। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। कुछ लोग छलांग लगाकर उसकी खोजबीन करने में जुट गए।

लेकिन तब तक वह लापता हो चुका था। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना पाकर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से उसकी खेाजबीन कराना शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

संबंधित समाचार