लखीमपुर-खीरी: सिपाही की बाइक में टक्कर मारकर ट्रैक्टर समेत भाग निकला चालक, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजागंज, अमृत विचार। राजकीय कृषि फार्म का गेहूं बेचने जा रही ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने पहुंचे सिपाही की बाइक में चालक ने टक्कर मार दी और ट्रैक्टर ट्राली समेत मौके से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। 

गोला कोतवाली में तैनात सिपाही कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि राजकीय कृषि फार्म जमुना बाद बीज अनुसंधान केंद्र से गेहूं भरकर बखारी पुल के रास्ते गेहूं बाजार में बेचने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से ले जाया जा रहा है। 

सूचना पर पहुंची पुलिस को देख चालक ने रास्ता बदल दिया। सिपाही ने गांव रमवापुर के पास ट्रैक्टर को रोक लिया और चालक से पूछताछ करने लगे। सिपाही के मुताबिक इसी बीच राजकीय कृषि फार्म जमुना बाद में तैनात शुभम शुक्ला नाम का एक व्यक्ति आ गया, जिसने अपने आप को मुख्यालय में तैनात होना बताया। बातचीत चल ही रही थी। 

इतने में ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर आगे बढ़ाते हुए सिपाही की बाइक में साइड से टक्कर मार दी और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। बाद में चालक ने जमुना बाद के ब्लॉक नंबर 2 में ट्रैक्टर ट्राली ले जाकर खड़ी कर दी। सिपाही ने बताया कि दिया ट्रैक्टर चालक कोतवाली क्षेत्र के गांव बहरवा का रहने वाला प्रदीप है। सूचना पर पहुंचे हल्का दरोगा हृदय भान सिंह ने घटना की सूचना अधिकारियों को दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज