लखीमपुर-खीरी: लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी जिले की तहसील गोला क्षेत्र के ग्राम महेशापुर में तैनात लेखपाल का सात हजार रूपए रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि शनिवार की देर शाम वायरल हुए इस वीडियो के बाद भी अभी तक लेखपाल पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

शनिवार की देर शाम सोशल मीडिया पर एक लेखपाल का सात हजार रूपए रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वरासत दर्ज करने को लेकर सात हजार रुपए देने की बात कही जा रही है। वहीं रुपए लेने वाला व्यक्ति महेशापुर का लेखपाल बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद राजस्व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 

वायरल वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अभी तक लेखपाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में जब गोला के एसडीएम से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका सीयूजी नंबर नहीं उठा।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: खेत की रखवाली कर रहे किसान को बंदरों के झुंड ने नोचा, घायल

 

संबंधित समाचार