दोस्त की नाबालिग बेटी से यौन उत्पीड़न के आरोपी WCD अधिकारी पर बड़ा एक्शन, CM केजरीवाल ने किया सस्पेंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक नाबालिग से कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोपी दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को सोमवार को निलंबित करने का आदेश जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले में शाम पांच बजे तक मुख्य सचिव से रिपोर्ट की मांग की है। 

पुलिस ने रविवार को कहा था कि दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी के खिलाफ अपने मित्र की नाबालिग बेटी से कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित के पिता का एक अक्टूबर, 2020 को निधन हो गया था और तब से वह आरोपी और उसके परिवार के साथ उनके घर में रह रही थी। आरोपी दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक है। 

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार पीड़िता को गर्भपात की दी अनुमति, सुनवाई के दौरान कही ये बात

संबंधित समाचार