बरेली: गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर में जल्द मिलेगा इलाज, 80 फीसदी काम पूरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर के निर्माण ने रफ्तार पकड़ ली है। अफसरों का दावा है कि 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दिसंबर में गंभीर घायल मरीजों को ट्रामा सेंटर का लाभ मिलने लगेगा। सितंबर में सेंटर विभाग को हैंडओवर हो जाएगा।

अस्पताल परिसर में करीब डेढ़ साल से ट्रामा सेंटर का निर्माण चल रहा है। शुरुआत में निर्माण की गति धीमी थी, मगर अब तेज हो गई है। एडीएसआईसी डाॅ. अलका शर्मा ने बताया कि सितंबर में कार्यदायी संस्था से ट्रामा सेंटर को सीएमओ को हैंडओवर किए जाने पर सहमति बनी है, लेकिन संचालन की जिम्मेदारी जिला अस्पताल प्रबंधन की होगी। हैंडओवर होने के बाद इसके संचालन के लिए स्टाफ, उपकरण समेत अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

तत्काल मिलेगा इलाज
ट्रामा सेंटर बनने से दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल इलाज मिल सकेगा। जिले में कोई ट्रामा सेंटर नहीं था। निजी अस्पतालों में ही मरीजों को यह सुविधा मिल रही है। जिला अस्पताल से ऐसे घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है। अब ट्रॉमा सेंटर संचालित होने पर यहां चिकित्सा की आपात सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

ये भी पढे़ं- बरेली: एक लाख से अधिक मीटर घरों के अंदर, रीडिंग में दिक्कत

 

संबंधित समाचार