Kanpur: गोवंश की कुकर्म के बाद हत्या, पेड़ से बंधा मिला शव, लोगों ने किया हंगामा, मालकिन बोली- कल ही 18 हजार रुपये में खरीदा
कानपुर में गाय की कुकर्म के बाद हत्या।
कानपुर के हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में गाय की कुकर्म के बाद हत्या कर दी। गाय का पेड़ से शव बंधा मिला। इस पर लोगों ने हंगामा किया।
कानपुर, अमृत विचार। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में गाय की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई। गाय का कमर्शियल ग्राउंड में पेड़ से बंधा शव बरामद हुआ है। उधर, गाय की हत्या की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। इधर, सूचना पाकर डीसीपी साउथ मय फोर्स के साथ पहुंचे। लोग आरोपियों की गिरफ्तार की मांग कर रहे है।
गाय मालिक रानी ने बताया कि वह दुग्ध पालन का काम करती है। वह सोमवार को 18 हजार रुपये में माधवबाग से गाय लेकर आई थी। उन्होंने बताया कि गाय चोरी कर उसके साथ कुकर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह कमर्शियल ग्राउंड में गाय का मुंह दुपट्टे से बंधा हुआ है और आगे के पैरों को भी पेड़ से रस्सी के सहारे बांधा गया है। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एक माह पहले भी गोवंश से दुष्कर्म का मामला आया था सामने
कानपुर के बर्रा में एक अधेड़ ने गाय के साथ कुकर्म का प्रयास किया। पूरा मामला सीसीटीवी मंआ कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद हिन्दू जागरण मंच ने गुजैनी थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी बृजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
