Fatehpur: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो की मौत।

फतेहपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच शुरू की।

फतेहपुर, अमृत विचार। फतेहपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घर पर काम करने के दौरान युवक को करंट लग गया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पूरा मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव का बताया जा रहा है।

संविदालाइन मैन की करंट की चपेट में आने से मौत

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा में संविदा लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। विद्युत ठीक करते समय हादसा हुआ। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने विभागीय अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

संबंधित समाचार