बरेली: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर शहर में जश्न का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चंद्रयान- 3 की बुधवार को चंद्रमा पर सफल लैंडिंग होने पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। चंद्रमा पर चंद्रयान की लैंडिंग के देशवासी भी साक्षी बने। उन्होंने टीवी पर इसका लाइव प्रसारण देखा और इसरो के वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि की सराहना की। इस दौरान पूरे देश में हवन-पूजन का दौर भी चलता रहा। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर शहर की महिलाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

चंद्रयान-3 की सफलता से बहुत खुश हूं। भारत के वैज्ञानिकों ने जो सफलता हासिल की है वह काबिले तारीफ है। - मनीषा सिंह
चंद्रयान की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग पूरे देश के लिए गर्व की बात है। इसके लिए मैं देश के वैज्ञानिकों की सराहना करती हूं। - रिद्धिमा चतुर्वेदी
यह देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमारे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग कराकर अन्य देश के लिए मिसाल पेश की है। - राधिका कपूर
चंद्रयान- 3 की सफलता से आज पूरा देश खुश है और मैं भी। इस तरह लग रहा है कि मेरा भारत आगे निकल चुका है। - हिमांशी यादव
देश के वैज्ञानिक अब बहुत आगे निकल चुके है, जिसका परिणाम है कि चंद्रयान ने सफलतापूर्वक लैंडिंग। मैंने इसका लाइव प्रसारण देखा। - अर्शी यादव
चंद्रयान की लाइव प्रसारण देखने के लिए पहले से पूरी व्यवस्था कर ली थी। परिवार के साथ सफल लैंडिंग देखकर काफी खुशी महसूस हुई। - माही वर्मा

ये भी पढे़ं- बरेली: डीजे बजाने के दौरान धारदार हथियार से हमला, रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार