बरेली: डीजे बजाने के दौरान धारदार हथियार से हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर क्षेत्र में कांवड़ियों का आपस में विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव नरियावल निवासी देवेन्द्र सक्सेना ने बताया कि गांव में कावंड़िया डीजे बजाते हुए आ रहे थे। इस बीच सोनू के घर के सामने पहुंचे तो शर्मा डीजे वालों की तरफ से एलान किया गया कि कहां है सगुन डीजे बुलाओ। जिस पर सगुन डीजे के साथ जा रहे कांवड़िए वहां पर पहुंचे।

आरोप है कि इस बीच राम कश्यप, राजू, अनिल कश्यप उर्फ कल्लू और अंकित कश्यप वहां पहुंच गए और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियार और लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें सोनू सक्सेना, पंकज सक्सेना, अवनीश सक्सेना समेत कई अन्य लोग घायल हो गए। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढे़ं- बरेली: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत, पीड़ित ने की सीएमओ से शिकायत 

 

 

संबंधित समाचार