रामपुर में नहीं रुक रहा जच्चा-बच्चा की मौत का सिलसिला, अब सिविल लाइंस क्षेत्र के निजी अस्पताल में नवजात की मौत...हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में प्राइवेट अस्पताल में बच्चे की मौत पर परिजन भड़क गए। देर रात अस्पताल में हंगामा करने लगे। हंगामा की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी आ गई। पहाड़ी गेट स्थित कांशीराम कालोनी निवासी सिफरान की पत्नी हालिमा जोकि तीन दिन पहले प्रसव पीड़ा के चलते शाहबाद गेट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसका उपचार चल रहा था।

बुधवार की रात महिला की हालत बिगड़ी, उसके बाद उसने बच्चे को जन्म दिया। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। यह देख परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। बच्चे की मौत के होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कागजाज और रजिस्ट्रेशन को चेक किया।

ये भी पढ़ें : रामपुर: सीएमओ ने आधा दर्जन अपंजीकृत अस्पताल किए सीज, एक अस्पताल संचालक को पुलिस को सौंपा

संबंधित समाचार