योगी ने निलंबित पुलिस कप्तानों की संपत्तियों की जांच के दिए आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के मामलों में कड़ा रूख अपनाते हुए प्रयागराज के निलंबित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित तथा महोबा के निलंबित पुलिस अधीक्षक मणि लाल पाटीदार की संपत्तियों की जांच विजलेंस के माध्यम से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। गृह विभाग के प्रवक्ता ने …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के मामलों में कड़ा रूख अपनाते हुए प्रयागराज के निलंबित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित तथा महोबा के निलंबित पुलिस अधीक्षक मणि लाल पाटीदार की संपत्तियों की जांच विजलेंस के माध्यम से कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

गृह विभाग के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि निलंबित अधिकारियों द्वारा की गई अनियमितताओं में संलिप्त पुलिस कर्मियों की पृथक से जांच कर उन्हें शीघ्र दंडित कराया जाए। शासन द्वारा इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को अपेक्षित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार