हमीरपुर: 55 साल की बुआ 23 साल के भतीजे के इश्क में हुई गिरफ्तार, घर से हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राठ (हमीरपुर)। कोतवाली गेट पर उस समय हंगामा शुरू हो गया जब बुआ और भतीजे के बीच परवान चढ़ चुका इश्क बेकाबू हो गया। जिसके बाद प्रेमी भतीजे और प्रेमिका बुआ ने साथ जीने मरने की कसमें खा अपने अपने घरों से साथ भागने की योजना बना डाली। लेकिन कोतवाली गेट के बगल में ही स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर 23 वर्षीय भतीजे के साथ भाग रही 55 वर्षीय प्रेमिका बुआ को उसके परिजनों ने पकड़ लिया। जिसके बाद कोतवाली गेट पर ही जमकर हंगामा शुरू हो गया।

 प्रेमी जोड़े को परिजनों को कोतवाली ले जाया गया। जहां प्रेमी युगल ने कोतवाली के गेट पर हंगामे के बीच दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। एक गांव निवासी अनिल ने बताया कि महोबा जनपद के  गाँव की निवासी बुआ से वह डेढ़ वर्ष से लगातार संपर्क में है। बताया कि दोनों फोन पर बात करते रहते थे। इसके बाद दोनों के बीच गहरा प्रेम हो गया। बताया कि वह दोनों दिल्ली में  शांति पूर्ण तरीके से साथ रह रहे थे।

लेकिन परिजनों के देख लेने पर वह उन्हें राठ स्थित कोतवाली ले आए। जहां से वह वापस भागकर दिल्ली जाना चाहते थे, लेकिन परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। बताया कि महिला के परिजन उसे पकड़ कर कोतवाली ले गए। युवक के परिजनों के न आने पर उसकी प्रेमिका पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते रहे। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया युवक व महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-नवदीप रिनवा होंगे यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, भारत निर्वाचन आयोग ने दी मंजूरी

संबंधित समाचार