Bar Association Election: संजीव दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नागेशचंद्र त्रिपाठी बने कोषाध्यक्ष, यहां देखें- पूरा परिणाम

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में संजीव दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने।

कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में संजीव दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर संजीव कनौजिया रहे। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर नागेशचंद्र त्रिपाठी ने जीत दर्ज की।

कानपुर, अमृत विचार। बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन गुरुवार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री प्रशासन और प्रकाशन पर एक तरफा मुकाबला रहा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर संजीव कनौजिया ने 1164 वोट, कोषाध्यक्ष पर नागेश चंद्र त्रिपाठी ने 1155 और संयुक्त मंत्री प्रकाशन पर शेखर सिंह तोमर ने 937 वोट से जीत दर्ज की।

वहीं, शेष पदों पर कांटे की टक्कर के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर संजीव दुबे, मंत्री पर शिशिर कुमार पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पर प्रतीक शुक्ला और पुस्तकालय पर प्रीति त्रिपाठी ने जीत दर्ज की। अब कार्यकारिणी सदस्य के वोटों की गिनती शुक्रवार को होगी। 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष छोड़ बाकी सभी विजयी प्रत्याशी पिछले साल के रनर रहे हैं। कचहरी स्थित रामऔतार महाना हाल में बार चुनाव की मतगणना हो रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव दुबे ने 90 वोट से विजय शंकर रावत को हरा दिया। मंत्री पद पर शिशिर कुमार पांडेय ने 45 वोट से जीत दर्ज की। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर प्रीति त्रिपाठी ने 1272 वोट पाकर जीत दर्ज की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव कनौजिया को 1777 वोट मिले। उन्होंने विनोद शुक्ला को 1164 वोट से हराया।

कोषाध्यक्ष पर नागेशचंद्र त्रिपाठी ने 1925 वोट पाकर श्याम कुमार दीक्षित को 1155 वोट से हराया। संयुक्त मंत्री प्रशासन पर शेखर सिंह तोमर ने 1886 वोट पाकर नरेंद्र कुमार प्रजापति को 937 वोट से हराया। संयुक्त मंत्री प्रकाशन में राहुल गुप्ता ने सबसे ज्यादा 3429 वोट पाकर प्रतीक शुक्ला को 2099 वोटों से हराया। 

विजयी प्रत्याशियों ने मिठाई बांटी 

कचहरी में गुरुवार को विजयी प्रत्याशियों ने मिठाई वितरित की। मतगणना में आपसी भाईचारा भी दिखा। हारे प्रत्याशियों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी तो उन्होंने गले लगाकर खुशी जाहिर की। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों ने चैंबरों में जाकर अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। 

पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया

एल्डर्स कमेटी के कार्यवाहक चेयरमैन वेद प्रकाश वर्मा ने मतगणना में सहयोग करन के लिए सेवानिवृत्त सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि भारतीय पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष मेजर योगेंद्र सिंह कटियार और केके सिंह की अगुवाई में पूर्व सैनिकों ने मतगणना में सहयोग किया। 
एल्डर्स कमेटी पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त करती हैं।

मतगणना के दौरान अधिवक्ता की कार चोरी

कचहरी में बुधवार को मतगणना के दौरान लायर्स गेट के पास से अधिवक्ता धर्मेंद्र की स्विफ्ट डिजायर कार चोरी हो गई। अधिवक्ता धर्मेंद्र श्याम नगर निवासी हैं। उन्होंने बताया कि कार में उनकी रिवाल्वर भी रखी थी। सीसी कैमरे में घटना कैद हुई है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज के सहारे चोरों की तलाश शुरु कर दी। 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष 

प्रत्याशी               प्राप्त मत

संजीव दुबे              1132
विजय शंकर रावत     1042 

कनिष्ठ उपाध्यक्ष

संजीव कनौजिया       1777
शिव प्रताप सिंह चौहान  613

मंत्री

शिशिर कुमार पांडेय     1550
वीरेंद्र कुमार पासी        1455

कोषाध्यक्ष

नागेश चंद्र त्रिपाठी        1925
श्याम कुमार दीक्षित        770

संयुक्त मंत्री प्रशासन 

शेखर सिंह तोमर        1886
नरेंद्र कुमार प्रजापति      947

संयुक्त मंत्री पुस्तकालय 

प्रीति त्रिपाठी              1272
पंकज दीक्षित             1218

संयुक्त मंत्री प्रकाशन  

राहुल गुप्ता               3429
प्रतीक शुक्ला             2199

संबंधित समाचार