रायबरेली पुलिस ने मुठभेड़ कर पकड़े अंतर्जनपदीय गिरोह के बदमाश, वारदात की बना रहे थे योजना  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। सर्राफा व्यवसाई की दुकान से लूटपाट करने वाले बदमाशों की गुरुवार रात हरचंदपुर थाना क्षेत्र के हिल्गी गांव के पास पुलिस से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान गिरोह के कुल सात सदस्य पकड़े गए हैं, जिनके पास से असलहों के अलावा चोरी की बाइक और आभूषण बरामद हुए हैं । यह बदमाश  अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्य हैं। 

बीती चार अगस्त की रात हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कठवारा में स्थित सर्राफा व्यवसाई पवन कुमार की दुकान का शटर काटकर चोर- सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए थे। इस घटना के खुलासे ने लिए एसपी ने एसओजी टीम को भी लगाया था। यह गिरोह फिर से वारदात करने के इरादे से हरचंदपुर आ रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस और एसओजी ने पीछा करके हिलगी गांव के पास चोरों को घेर लिया। बदमाशों ने अपने बचाव में फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिसमें प्रतापगढ के पूरे जनई थाना लालगंज अझारा निवासी धीरज सरोज, कुरैशी का पुरवा थाना उदयपुर निवासी शाहिद, चिरौंजी का पुरवा थाना लालगंज अझारा निवासी विशाल सरोज, रायपुर थाना रानीगंज कैथौला निवासी आदित्य यादव, गुंदापुर थाना लालगंज रायबरेली निवासी तानसेन, गुलुपुर हरचंदपुर के राम बरन को पकड़ा गया है। शाहिद और तानसेन के पैर में गोली लगी है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इनके कब्जे से चार बाइक, बोलेरो, 900 ग्राम चांदी और 10 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। एसपी आलोक प्रियदर्शी बताया कि गिरोह द्वारा दी गई वारदातों के बारे में विवरण खंगाला जा रहा है । प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस गिरोह ने प्रयागराज , प्रतापगढ़ और रायबरेली जनपद में सक्रिय रहकर कई वारदातों को अंजाम दे चुका है ।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: होटल एनओसी के लंबित प्रकरणों पर डीएम नाराज

संबंधित समाचार