हरदोई : चार दिन से नहीं आई बिजली, नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा
शाहाबाद/ हरदोई, अमृत विचार। पिछले चार दिनों से बिजली न मिलने से नाराज ग्राम पंचायत नरहाई के वाशिंदों के सब्र का प्याला छलक गया। बड़ी संख्या में नाराज ग्रामवासी 33 के लिए विद्युत सभी स्टेशन आंझी पहुंचे। यहां पर जमकर हंगामा काटने के बाद नारेबाजी की लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं मिला। हंगामा काटने का असर यह हुआ मात्र 30 मिनट के अंदर गांव में बिजली पहुंच गई।
शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत नरहाई में पिछले चार दिनों से बरसात का बहाना बनाकर सप्लाई बंद की गई थी। बिजली न मिलने के कारण नरहाई ग्राम पंचायत के लोग त्राहि त्राहि कर उठे। बिजली न मिलने से नाराज ग्रामीणों के सब्र का पहले छलक गया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर प्रधान राम रूप के नेतृत्व में 33 केवीए विद्युत सब स्टेशन आंझी पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग मुरादाबाद और बिजली प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता मौजूद नहीं थे। लेकिन प्रदर्शन का असर यह हुआ कि 30 मिनट के अंदर गांव में बिजली पहुंच गई।
बाद में अवर अभियंता स्टेशन पहुंचे और ग्रामीणों से उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली। प्रधान राम रूप ने ग्रामीणों को बिजली न मिलने की समस्या बताई। अवर अभियंता ने आगे से ऐसी कोई भी दिक्कत ना आने की बात की है।
प्रधान ने ज्ञापन दिया
नरहाई के प्रधान राम रूप ने परमानेंट बनी रहने वाली बिजली समस्या को लेकर नाराजगी जताते हुए अवर अभियंता को एक ज्ञापन दिया और कहा शेड्यूल के मुताबिक उनकी ग्राम पंचायत को बिजली मिलनी चाहिए। अगर शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिलेगी तो मजबूरन ग्रामीणों के साथ उन्हें चक्का जाम करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें -बहराइच : अधिवेशन में महासंघ ने उठाई मांग, 4800 रूपये हो जूनियर इंजीनियर का ग्रेड पे
