Unnao में महिलाओं को हुआ असलहों से इश्क, पिस्टल के संग वीडियो वायरल, पुलिस ने साधी चुप्पी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में महिलाओं का पिस्टल संग वीडियो वायरल।

उन्नाव में महिलाओं को असलहों से इश्क हो गया है। महिला की पिस्टल संग वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव की हसनगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती का पिस्टल के साथ रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे लेकर आमजन में खूब चर्चा होती रही। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। युवती हसनगंज क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।

चर्चा है कि युवती बार डांसर है और वीडियो अयोध्या जिले का है। वीडियो में दिख रहा पिस्टल एक पुलिस कर्मी का बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस अभी इस विषय में कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

संबंधित समाचार