प्रतापगढ़ : रुपयों के लालच में काजी ने बिना तलाक के फतवा जारी कर कराया निकाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुंडा / प्रतापगढ़, अमृत विचार। फर्जी तलाक और उसके बाद निकाह के मामले में काजी समेत सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि काजी ने चंद पैसों की लालच में एक शादी शुदा महिला का बगैर तलाक के फतवा जारी कर निकाह करा दिया। इसके बाद अब काजी की मुश्किलें बढ़ गई है।
 
कुंडा कोतवाली के बरई गांव के रहने वाले अब्दुल महफूज फारूकु पुत्र मो. ईशा फारूकी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका निकाह 17 अक्टूबर 2009 को हुआ था। शादी के बाद पति पत्नी में कुछ विवाद हुआ तो उसकी पत्नी ने केस दर्ज करा दिया। जो अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। 28 जुलाई 2022 को महफूज के ससुर व साले ने शेखपुर आशिक गांव निवासी शहरे काजी फहीम अख्तर पुत्र वकील फारूकी के साथ मिलकर फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से तलाक का फतवा जारी करवा दिया,फिर 25 मई 2023 को महफूज की पत्नी का दूसरा निकाह करा दिया। काजी ने जनवरी 2023 में महफूज के हाथ में कुरान रखकर पूछा था की क्या उसने अपनी पत्नी को तलाक दिया, जिस पर महफूज ने साफ कहा कि उसने अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया, जिसका वीडियो बनाया गया। 

महफूज ने कहा की उसने अभी तक उसने अपनी बीबी को तलाक नही दिया। फिर भी उसका दूसरा निकाह करा दिया गया। ( ऐसे किसी वीडियो,फोटो व उससे जुड़े तथ्यों की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है।) पुलिस ने इस मामले में काजी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि काजी समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : सीडीओ को उप मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, मिला प्रशस्ति पत्र

संबंधित समाचार