लखीमपुर-खीरी: बरसात में कच्चा घर ढहा, बाल बाल बचे लोग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी जिले की कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के एक गांव में तेज बारिश के बीच एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। घर गिरने से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना के बाद भी तहसील प्रशासन की तरफ से कोई जांच करने नहीं पहुंचा है। बरसात के समय में परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। 

धौरहरा क्षेत्र के गांव मैला मजरा कलुआपुर निवासी प्रेम कुमार पुत्र बृजमोहन का कच्चा मकान है। वह मिट्टी की दीवारों पर छप्पर डालकर परिवार समेत रहता था। गुरुवार की रात तेज बारिश हो रही थी। इस दौरान वह उसकी पत्नी परिवार के साथ घर में सो रही थी। आधी रात के बाद में छप्पर टूटने की आहट हुई।

इस पर पत्नी की आंख खुल गई। उसने परिवार के लोगों को उठाया। आशंकित पत्नी च्चों को लेकर घर के बाहर निकल रही थी। इसी बीच मिट्टी की दीवारें छप्पर समेत ढह गई। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। परिवार वालों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। परिवार के लोगों ने बताया कि हादसे में मलबे के नीचे दबकर रखा घर का सारा सामान नष्ट हो गया है।

बरसात के महीने में परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। हादसे की सूचना के बाद भी तहसील प्रशासन का कोई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष है। क्षेत्रीय लेखपाल जेपी गुप्ता ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद सहायता राशि दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: गरीबी में पला विक्रम नाग धरा गया तो सकते में आया परिवार, छात्रवृत्ति घोटाले में गिरफ्तार 

संबंधित समाचार