मेवाड़ यूनिवर्सिटी में भिड़े कश्मीरी और स्थानीय छात्र, जमकर पत्थरबाजी...हथियारों से हमला, कई घायल
चित्तौड़गढ़। राजस्थान की मेवाड़ यूनिवर्सिटी में जमकर बवाल हो गया। कश्मीरी और स्थानीय छात्रों में इतना विवाद बढ़ गया कि जमकर पत्थरबाजी होने लगी। पत्थरबाजी में कई छात्र घायल भी हो गए। घायलों में से दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है और एक को रेफर कर दिया गया है।
बता दें रात करीब दो बजे मेबाड़ यूनिवर्सिटी में किसी बात को लेकर दो समुदायों के बीच कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में कहासुनी झगड़े में तब्दील हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी होने लगी। दो दर्जन से ज्यादा कश्मीरी छात्रों ने हथियारों से युवकों पर हमला कर दिया। मोके पर पुलिस की टीम पहुंची फिर मामले को शांत कराया।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कस्बे के हिंदू संगठन के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। आरोप लगाया कि कश्मीरी छात्रों ने आपत्तिजनक नारे भी लगाए और पत्थरबाजी की। फिलहाल अभी भारी पुलिस बल तैनात है।
यह भी पढ़ें- चंद्र मिशन के बाद ISRO ‘आदित्य-एल1’ सूर्य मिशन के लिए तैयार, दो सितंबर को करेगा लॉन्च
