Mahoba News: 34 शिकायतों में से नौ शिकायतों का हुआ निस्तारण, समाधान दिवस में जुटी फरियादियों की भीड़
महोबा में 34 शिकायतों में से नौ शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण।
महोबा में 34 शिकायतों में से नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस में जुटी फरियादियों की भारी भीड़।
महोबा, अमृत विचार। जिलाधिकारी महोबा मनोज कुमार व पुलिस अधीक्षक महोबा अपर्णा गुप्ता की मौजूदगी में थाना श्रीनगर में थाना समाधान दिवस का अयोजनकिया गया। इस अवसर पर फरियादियों की भारी भीड़ जुटी। थाना दिवस मे आए फरियादियों ने समस्याओं से अवगत कराया। अधिकारियों ने समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना।
विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित प्राप्त हुयी जनशिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण तरीके से विधिक निस्तारण सुनिश्चित किये जाने के लिए सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त टीम गठित करते हुये मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए ।
थाना समाधान दिवस में अधिकतम प्रकरण भूमि विवाद से सम्बन्धित आए। जिनके निस्तारण के लिए पुलिस/राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया, भूमि विवादों के निस्तारण में रुचि दिखा कर निस्तारण कराये जाने की समीक्षा के निर्देश दिये गये।
इसी क्रम में जनपदीय पुलिस व प्रशासनिक राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल से सम्बन्धित थाने पर एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने थाने में थाना समाधान दिवस आयोजित कर जनता की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए उनके त्वरित व विधिक निस्तारण के लिए संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया गया।
थाना समाधान दिवस में कुल 43 प्रार्थना प्रत्र प्राप्त हुये जिनमें 34 राजस्व व 09 पुलिस विभाग से सम्बन्धित आई। जिनमें से कुल 09 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया गया, शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निष्तारण के लिए सम्बन्धित को आदेशित किया गया।
