बरेली: जातिसूचक शब्द लिखाकर चलने पर 100 वाहनों के चालान
बरेली, अमृत विचार। वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखाकर चलने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर शनिवार को पुलिस से 100 से अधिक वाहनों के चालान किए।
एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि जिले भर में वाहनों पर जातिसूचक शब्द, संप्रदाय, पद लिखे शब्दों या अन्य चित्र लगातार वाहन चालक वाहन दौड़ा रहे हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस लोगों को जागरूक भी करेगी। इस तरह के स्टीकर बेचने और छापने वाले दुकानदारों और प्रिंटिंग प्रेस वालों को भी नोटिस भेजा जा रहा है। नोटिस भेजने के बाद भी अगर वह स्टीकर छापेंगे और दुकानदार बेचेंगे तो दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढे़ं- बरेली: एमबीबीएस की पढ़ाई और साथ में ठगी भी, सात के खिलाफ FIR
