Route Diversion In Kanpur: सावन का आखिरी सोमवार कल, आज रात से बदल जाएगी यातायात व्यवस्था, देखें- रूट की लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सावन के आठवां सोमवार को लेकर बदला यातायात।

कानपुर में सावन के आठवां सोमवार को लेकर आज रात 12 से कल रात 12 बजे तक यातायात बदला रहेगा। आनन्देश्वर महादेव मन्दिर परमट पर श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई।

कानपुर, अमृत विचार। सावन के आठवें व अंतिम सोमवार को लेकर 27 अगस्त रविवार रात 12 बजे से 28 अगस्त दिन सोमवार की रात 12 बजे तक शहर के विभिन्न चौराहों और तिराहों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान आनन्देश्वर मन्दिर परमट पर श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक विभाग ने शहरवासियों से निर्धारित रूटों पर देखकर निकलने की अपील की है। पुलिस चौबीसों घंटे मुस्तैद रहेगी।

इन रास्तों से ध्यान देकर निकलें 

- बिल्हौर की ओर से आने वाले मध्यम व भारी वाहन चौबेपुर से मंधना चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन चौबेपुर क्रांसिंग से शिवली होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। 
- मंधना चौराहा से मध्यम व भारी वाहन कल्यानपुर क्रासिंग की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बाएं गंगाबैराज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- ब्लू वर्ल्ड तिराहा से कोई भी वाहन बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन गंगा बैराज की ओर से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- गंगा बैराज से कर्बला चौराहा, कंपनी बाग चौराहा की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मंधना अथवा शुक्लागंज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- बीमा चौराहा से सिद्धनाथ घाट की ओर कोई भी मध्यम व भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन सीधे जेके चौराहा से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। 
- शिवराजपुर से फतेहपुर चौरासी की ओर कोई भी मध्यम तथा भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
- यश कोठारी चौराहा से सिंहपुर कल्यानपुर व बिठूर की ओर कोई भी मध्यम तथा भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मंधना की ओर से अथवा गंगा बैराज से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- कंपनी बाग की ओर से आने वाले दोपहिया व चार पहिया वाहन ग्वालटोली कट वीआईपी रोड से दाहिने मुड़कर ग्वालटोली चौराहा, कर्नलगंज की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन टैफ्को चौराहा से आगे होते हुए मर्चेन्ट चैंबर तिराहा से दाहिने सिलवर्टन तिराहा होते हुए गन्तव्य को जाएंगे। 

यहां की गई पार्किंग की व्यवस्था 

- ग्रीन पार्क की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहन पार्किंग शराब गद्दी तिराहे से ग्रीन पार्क चौराहे तक सड़क के दोनों ओर रहेगी।
- डीएवी की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग डीएवी तिराहा से यूनियन बैंक तिराहा सड़क के दोनों ओर अपने वाहनों को पार्क करेंगे। 
- टैफ्को की तरफ से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग रैन बसेरा पार्किंग में होगी
- टैफ्को की तरफ से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग टैफ्को के अन्दर आवासीय पार्किंग में होगी

संबंधित समाचार