देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश अप्रैल-जून तिमाही में 34 प्रतिशत घटकर 10.94 अरब डॉलर पर पहुंचा
नई दिल्ली। देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 34 प्रतिशत घटकर 10.94 अरब डॉलर रहा है। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश में 16.59 अरब डॉलर का एफडीआई आया था।
आंकड़ों से पता चलता है कि मॉरीशस, सिंगापुर, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से समीक्षाधीन अवधि में एफडीआई घटा है। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर, ट्रेडिंग, वाहन और फार्मा जैसे क्षेत्रों में एफडीआई कम रहा है।
ये भी पढ़ें- MP Election: CM शिवराज से पहले कमलनाथ की बड़ी घोषणा, जनता को देंगे ये 11 सौगातें
